सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले, बिछाया जाल और दबोचा गया शातिर चोर

Share News

काशीपुर-आईटीआई क्षेत्र की चोरियों का पर्दाफाश

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

काशीपुर। पुलिस ने बंद मकानों को अपना निशाना बनाने वाले एक शातिर और कुख्यात अंतर्राज्यीय नकबजन को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और जमीन पर सटीक सुराग जुटाने के बाद इस बेहद चालाक अपराधी को धर दबोचा।

​आईटीआई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बंद मकानों के ताले तोड़ने वाला शातिर चोर रेलवे पटरी के पास किसी नई वारदात को अंजाम देने या चोरी का सोना-चांदी बेचने की फिराक में घूम रहा है।

​पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने महज 20-30 मीटर की दूरी पर आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। ​पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सोनी निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया है। आरोपी ने कबूला कि ​उसने हाल ही में वैशाली कॉलोनी, कवि नगर काशीपुर और केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई क्षेत्र के बंद घरों में ताले तोड़कर बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था। ​वह नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए बेधड़क चोरियां करता था। ​आरोपी पहले भी हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में लूट व चोरी के मामलों में जेल की हवा खा चुका है।

​पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं, जिसमें सोने के 2 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कान के झुमके, 1 जोड़ी ईयर रिंग, 2 अंगूठी, सफेद मोती की माला (सोने के पैंडल के साथ) और चांदी की 2 जोड़ी पायल शामिल हैं।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *