एसएसपी ने किया संजय वन चौकी का भव्य उद्घाटन

Share News

– क्षेत्र में सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। कोतवाली पंतनगर में नवनिर्मित चौकी संजय वन का  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर चौकी का विधिवत शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस नई चौकी के संचालन से पूरे क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी व मजबूत होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने में इस चौकी की भूमिका बेहद अहम होने वाली है।किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोगों को तुरंत पुलिस मदद मिल सकेगी। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवांछित गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

एसएसपी ने कहा कि संजय वन और आसपास के हाईवे क्षेत्रों में पुलिसिंग मजबूत होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।कहा कि ऊधमसिंहनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रही है। चौकी संजय वन की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और अधिक सशक्त होगी, जिससे आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय को और मजबूती मिलेगी। कप्तान ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इस मौके पर पुलिस विभाग के तमाम उच्च अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और सम्मानित क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *