रुद्रपुर में लापरवाही बरतने वाली दो महिला कांस्टेबल सस्पें

Share News

किशोरी से दुष्कर्म मामले में हीलाहवाली पर एसएसपी ने की कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने महिला संबंधी अपराधों में उदासीनता और लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्यालय पहुंची एक महिला ने  एसएसपी को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त यश प्रताप सिंह बीते 17 अप्रैल को बहला-फुसलाकर रुद्रपुर क्षेत्र से भगा ले जाया गया था। अभियुक्त ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

उसने न्याय के लिए कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर और महिला हेल्प डेस्क के कई चक्कर काटे, लेकिन कहीं भी उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई।

मामले की गंभीरता और पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली रुद्रपुर की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और कांस्टेबल मंजू आर्या को ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर,  डीआर वर्मा को सौंप दी है।  उन्होंने जांच अधिकारी को  निर्देश दिए मामले की प्रारंभिक जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करें।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *