1.121 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share News

ऑपरेशन प्रहार: हल्द्वानी में पुलिस को बड़ी सफलता

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

हल्द्वानी। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओटीएफ कुमाऊं और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है m

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को संयुक्त टीम ने गांधी इंटर कॉलेज रोड (तरणताल के पास, हल्द्वानी) में सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ​गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अनिकेत बाल्मीकि के रूप में हुई है। वह गांधीनगर, वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा का रहने वाला है।

 पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके पास नशे के कारोबार या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो उसे तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि देवभूमि को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जा सके।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *