कमरे में फंदे पर लटका मिला नवीं का छात्र 

Share News

माता-पिता की थी इकलौती संतान, नहीं मिला सुसाइड नोट

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक नौवीं का छात्र कमरे में फंदे पर लटका मिला। किशोर घर का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि मां-बाप के बीच अक्सर अनबन होने से वह परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से खटीमा के पकडिया और हाल निवासी आजादनगर विनोद विश्वकर्मा अपनी पत्नी बीना और इकलौते बेटे 17 वर्षीय प्रिंस विश्वकर्मा के साथ रहते थे। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह काम पर गया था। उन्होंने बेटे को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। वह घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो प्रिंस फंदे पर लटका हुआ था। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रिंस के माता-पिता में अक्सर अनबन रहती थी और गृह क्लेश से तंग आकर वह लखीमपुर खीरी में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रहता था और नौवीं का छात्र था। पिछले कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,जबकि घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *