रुद्रपुर में काम के बहाने बुलाकर युवक की पिटाई, दो दांत तोड़े

Share News

पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा 

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एक युवक को पेंट का काम देने के बहाने बुलाकर अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीट दिया। हमले में युवक के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके दो दांत भी टूट गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ग्राम मलसी निवासी सद्दाम हुसैन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह पेशे से पेंटर है। उसके पास 25 अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने उसे पेंट का काम करने के लिए रामनगर नया बाईपास रोड पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा, तो वहां मौजूद तीन अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उस पर लाठी, पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान वह लहूलुहान होने के बाद बेहोश हो गया।  आरोपियों के जाते समय पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ट्रूकॉलर पर मुख्य आरोपी का नाम आकाश सिंह प्रदर्शित हो रहा है। उसका वर्तमान में जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *