रामपाल सिंह ने संभाला 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष का पदभार

Share News

बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं रुद्रपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के कड़े निर्देश दिए।

शनिवार को दायित्व संभालने के तुरंत बाद रामपाल सिंह ने समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार द्वारा मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों में न रहकर धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों।

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और नियमित समीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

रामपाल सिंह ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश नेतृत्व एवं पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास, गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यक्रमों की नियमित निगरानी की जाएगी।

इस दौरान नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, राकेश सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन अरोड़ा, योगेश वर्मा, संजय कुमार, रोहित मित्तल, अंजू सिंह, सिमरन सिंह, केशव शर्मा, दीपक खन्ना, पारस चुघ, गौरव जायल, संदीप वाल्मीकि, हरीश चौधरी सहित तमाम गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *