


बाइक से घर लौट रहा था मृतक
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। निजी कॉलेज से घर लौट रहे एक बीबीए विद्यार्थी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार दीपक कोहली (25) निवासी जयनगर, दिनेशपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक प्राइवेट स्कूल से बीबीए की पढाई करता था। सोमवार की सुबह दीपक बाइक से कॉलेज गया था और शाम को घर लौट रहा था। जाफरपुर-दिनेशपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत हैं।

