श्री खाटू श्याम संकीर्तन संध्या में उमड़ा जनसैलाब 

Share News

– आदर्श कॉलोनी में सजा बाबा का भव्य दरबार

न्यूज एंड नॉक डेस्क

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल चैरीटेबल ट्रस्ट आदर्श कॉलोनी की ओर से श्रीश्याम संकीर्तन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यहां गायकों ने ऐसी समां बांधा कि रात भर श्याम प्रेमी बाबा का गुण गान करते रहे और बाबा भजनों पर झूमते रहे।

श्री खाटू श्याम सेवा मंडल चैरीटेबल ट्रस्ट आदर्श कॉलोनी की ओर से चौथा श्री श्याम संकीर्तन संध्या और भंडारे का आयोजन आदर्श कॉलोनी में किया गए। शनिवार की दोपहर को हजारों श्यामप्रेमियों की मौजूदगी में निशान यात्रा निकाली गई, जो चामुंडा मंदिर से होते हुए काशीपुर बाइपास पहुंची और फिर सुभाष कॉलोनी होते हुए गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर जाकर आराधना की। शाम ढलते ही आदर्श कॉलोनी वार्ड-36 में बाबा का भव्य दरबार सजा और रात्रि आठ बजे विधिविधान के साथ संकीर्तन शुरू हुआ। रुद्रपुर के रितेश मनोचा,काशीपुर की निशा अरोरा और रुद्रपुर के अमन संवारिया द्वारा भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि रविवार तड़के तक श्याम प्रेमी झूमते रहे। इस दौरान विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी संकीर्तन में पहुंचे।

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार आर्य,सचिव राजीव चावला,कोषाध्यक्ष अंकुर तिवारी,संजय जुनेजा, संरक्षक प्रमोद मित्तल,मनीष मित्तल,आनंद श्रीवास्तव,सचिन आनंद,मुन्ना भाई,अमित कक्कड,हैप्पी चौहान, संजय ठुकराल,सूरज नारंग,संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *